सहारनपुर, जनवरी 31 -- कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित के दादा की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम रणदेवा निवासी हाजी इलियास पुत्र नानू ने पुलिस को बताया कि उनका पौता अंबेहटापीर के एक स्कूल में पढ़ता है। आरोप है 29 जनवरी की दोपहर उनका पौता उमर स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। जब उमर ग्राम नल्हेड़ा स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंचा, तो वहां पहले से खड़े तीन अज्ञात लड़कों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने छात्र के साथ गाली-गलौच की और बेल्टों से बेरहमी से मारपीट की। हमले में उमर को गंभीर चोटें आईं। जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.