गोंडा, फरवरी 1 -- खरगूपुर,संवाददाता । पुरानी रंजिश को लेकर विद्यालय से पढ़कर लौट रहे छात्र को रास्ते में रोककर मारा पीटा गया, इसमें पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के पृथ्वीनाथ चौराहा निवासी चंद्रमणि गोस्वामी पुत्र सर्वेश गोस्वामी ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को दोपहर श्री गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज खरगूपुर से पढ़कर वह वापस घर आ रहा था। खरगूपुर बस स्टॉप के पास पुरानी रंजिश को लेकर स्थानीय कस्बा के प्रदीप जायसवाल, सुधांशु जायसवाल,अभय सिंह, व एक अज्ञात व्यक्ति रोककर गाली- गलौज देने लगे। जिसका विरोध करने पर लाठी-डंडे व मूका थप्पड़ से उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

हिंदी...