सुपौल, दिसम्बर 13 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत सिमराही नरहा में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रही दो छात्राओं को बेरदह की तरफ से सिमराही जा रहे एक सीएनजी टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्राओं की पहचान मोतीपुर पंचायत के बेरदह वार्ड 2 निवासी सत्येंद्र साह की (13) वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी और अनिल पासवान की (12) वर्षीय पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल राघोपुर में भर्ती कराया। इस बाबत घायल छात्रा प्रियंका कुमारी के पिता सत्येंद्र साह ने बताया कि उनकी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है और कोमल के साथ बेरदह स्थित मध्य विद्यालय से पढ़कर...