मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- औराई। माध्यमिक विद्यालय शाही मीनापुर से शनिवार की रात चोरों ने बैट्री, इन्वर्टर, प्रिंटर, डीवीआर समेत कई सामान की चोरी कर ली। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार ने औराई थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को छुट्टी होने के बाद विद्यालय बंद कर घर चले गए। सोमवार को पहुंचे तो देखा कि विद्यालय का मुख्य द्वार बंद था, लेकिन कार्यालय का दरवाजा खुला हुआ था। कार्यालय में रखी आलमीरा का लॉक टूट था। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...