आरा, दिसम्बर 17 -- -जिले के सभी प्रखंडों में 22 से 29 दिसंबर तक चलेगा गृहवार सर्वेक्षण -प्रत्येक प्रखंड में अनुश्रवण व सहयोग के लिए नोडल पदाधिकारी नामित आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी प्रखंडों में स्कूल से बाहर अनामांकित बच्चों को चिह्नित करने को ले 22 दिसंबर से गृहवार सर्वेक्षण किया जायेगा। सर्वे का काम 29 दिसंबर तक चलेगा। सर्वे से पूर्व जिलास्तर से प्रशिक्षित विशेषज्ञ की ओर से प्रखंड स्तर पर सभी संकुल समन्वयकों व हेडमास्टरों को प्रशिक्षित किया गया है। गृहवार सर्वेक्षण को सफल व प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रखंडों में अनुश्रवण के लिए जिलास्तर से नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। लेखा पदाधिकारी अनंत भानु को बड़हरा, एपीओ प्रीतम कुमार सिंह को अगिआंव व सहार, राजेश कुमार को गड़हनी, भरत भूषण को पीरो, सहायक साधनसेवी मिथलेश कुमार सिंह को श...