अमरोहा, सितम्बर 24 -- रहरा, संवाददाता। विद्यालय से छुट्टी के बाद बस से अन्य बच्चों के संग घर लौट रही नर्सरी की छात्रा की अचानक मौत हो गई। वह बस में ही गश खाकर गिर गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी देवदत्त शर्मा की पांच वर्षीया बेटी नित्या शर्मा रहरई के सेंट एंथोनी विद्यालय में नर्सरी कक्षा में पढ़ रही थी। सोमवार को वह छुट्टी के बाद अन्य बच्चों के संग बस में सवार होकर घर लौट रही थी। जैसे ही बस दोपहर बाद क्षेत्र के गांव दौरारा पहुंची कि नित्या अचानक सीट से गिर गई। साथी बच्चों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर चालक ने बस को रोक लिया। देखा तो नित्या शर्मा की मौत हो चुकी थी। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.