भदोही, जनवरी 29 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दिया। स्कूल से घर निकली छात्रा के घर ना पहुंचने की जानकारी दी। पुलिस ने एक मोबाइलधारक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। पिता ने कहा कि 15 साल की बेटी शहर के एक बालिका इंटर कालेज में पढ़ती है। 26 जनवरी को घर से स्कूल को आई थी। इस बीच, कोतवाली के सामने स्थित एक चाय की दुकान पर युवक के साथ रूकी। उक्त युवक उससे मोबाइल अक्सर बात करता था। लेकिन इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। आरोप लगाया कि युवक ने बेटी को भगाने का काम किया है। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...