मऊ, जनवरी 10 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा निवासी एक छात्र को शुक्रवार की शाम स्कूल से घर लौटते समय आठ अज्ञात युवकों ने घेरकर जमकर पीट दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल छात्र की तहरीर पर पुलिस ने आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कसारा गांव निवासी छात्र मूलचंद शुक्रवार को विद्यालय से छुट्टी के बाद घर जा रहा था। अभी वह कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि रास्ते में पहले से मौजूद आठ अज्ञात मनबढ़ युवकों ने उसे रोक लिया। किसी बात को लेकर आरोपितों ने छात्र से गाली-गलौज शुरू कर दी। छात्र के विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को कोपागंज थाने ले गए। पुलिस ने तत्काल उसे सामुदायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.