सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- सीतामढ़ी। सरकारी विद्यालयों में व्यवस्था सुधार के दावे कितने मजबूत हैं, इसकी हकीकत सोनबरसा प्रखंड के प्राइमरी स्कूल खैरा टोला में सामने आई है। यहां हालात ऐसे मिले कि प्रधान शिक्षक स्कूल से गायब थे, लेकिन उपस्थिति पंजी में उनकी हाजिरी बनी थी। 20 फरवरी को डीईओ द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में मामला धराया। निरीक्षण में प्रधान शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं पाए गए। निरीक्षण के दौरान यह भी पता चला कि पिछले तीन दिनों से स्कूल में मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा था। खाद्यान्न उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को भोजन नहीं दिया जा रहा था। यह स्थिति सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना में गंभीर लापरवाही मानी जा रही है। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा है कि जांच में कई और खामियां उजागर हुईं। स्कूल में आदेश पंजी उपलब्ध नहीं थी। मध्याह...