रुद्रपुर, जनवरी 13 -- काशीपुर। एक सरकारी स्कूल से एलसीडी टीवी, इनवर्टर, गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक ने आईटीआई थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधानाध्यापक इंद्रजीत ग्रेवाल ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रजपुरा रानी में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। छह जनवरी को फोन पर सूचना मिली कि स्कूल का मुख्य गेट व कक्षों के ताले टूटे हैं। सात जनवरी को विद्यालय पहुंचने पर अलमारियों व लॉकर टूटे मिले और सामान बिखरा था। चोर एलसीडी टीवी, इनवर्टर सहित दो बैटरी, प्रिंटर, दो गैस सिलिंडर, दूध पाउडर की पेटी, चावल, दाल, तेल व मसाले चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...