रिषिकेष, नवम्बर 29 -- राजीवनगर में दशहरा ग्राउंड के पीछे चल रहे सड़क के निर्माण कार्य को शनिवार को पब्लिक इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति ने रोक दिया। समिति के सदस्यों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही यह सड़क विद्यालय की भूमि पर बन रही है। फिलहाल भूमि विवाद के समाधान तक सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है और नगर पालिका अगला कदम सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर तय करेगी। स्कूल प्रबंधक मनोज नौटियाल ने सड़क निर्माण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह जमीन विद्यालय की संपत्ति है। इसलिए बिना पूर्व अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार्य नहीं है। पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर पालिका जनता की सुविधा के लिए यह सड़क बनवाई जा रही थी। यदि भूमि को लेकर कोई विवाद है, तो सीमांकन कराया जाएगा। वहीं, वार्ड नंबर 11 के सभासद अमित कुमार और वार्ड नं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.