हापुड़, दिसम्बर 18 -- डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में स्कूल के संस्थापक शिक्षाविद् चौधरी राजपाल सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान स्कूल में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने स्वर्गीय चौधरी राजपाल सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्कूल के चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों की शिक्षा पर बहुत कार्य किए थे। उनका मानना था कि गांव में अत्यंत प्रतिभाशाली बच्चे होते हैं। उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उन्होंने गांवों में स्कूलों की स्थापना की। स्कूल का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...