वाराणसी, दिसम्बर 27 -- वाराणसी। पहड़िया चौराहे पर शुक्रवार रात एक स्कूल संचालक पर मनबढ़ ने पिस्टल से फायरिंग की। गोली फंसने से स्कूल संचालक बाल-बाल बच गए। उन्होंने सारनाथ थाने में तहरीर दी है। अशोक विहार कालोनी फेज-2 निवासी दिग्विजय प्रताप संजू स्कूल संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में वह पहड़िया चौराहे पर गए थे। तभी सफेद रंग की कार से आए चार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसे लेकर विवाद हुआ। हालांकि युवक चले गए। दोबारा आए तो उन पर एक ने असलहा तान दिया और फायरिंग की। संयोग से गोली चली नहीं। स्कूल संचालक के अनुसार युवकों को वह पहले से वह जानते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...