प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- चार बच्चों की बकाया फीस मांगने पर गुरुवार को स्कूल में घुसकर संचालक की पिटाई के मामले में लूट और जानलेवा हमले का केस दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दिया लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लग सका। घटना को लेकर अब भी इलाके के लोगों में नाराजगी दिख रही है। दिलीपपुर के सोनाही बाजार में स्कूल चलाने वाले कंधई थाना क्षेत्र के बिबिया करनपुर निवासी अजीत प्रताप सिंह ने गुरुवार को वासिफ अली के घर के बच्चों से फीस मांग ली थी। इसे लेकर वासिफ अपने भाई इरफान और दो अन्य के साथ स्कूल पहुंचकर अजीत पर रॉड से हमला कर दिया। खौफजदा बच्चे और शिक्षिकाएं इधर से उधर भागने लगीं। हमलावर चेन और फीस के 55 हजार रुपये लेकर भाग निकले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने पीड़ित की तहर...