हाथरस, जनवरी 19 -- हाथरस-मुरसान: कोतवाली मुरसान क्षेत्र के राजा महेन्द्र प्रताप कालोनी में एक कालेज संचालक के बंद मकान से चोर लाखों की नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। जब परिवार वृंद्धावन से दर्शन करके वापस लौटा तो घर के अंदर सामान बिखरा देख हतप्रत रह गए। अब पीड़ित कालेज संचालक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी है। कस्बा मुरसान के ब्लॉक रोड स्थित राजा महेंद्र प्रताप कॉलोनी की रहने वाले प्रकाशवीर सिंह ने बताया कि वह मुरसान के गांव करील में इंटर कॉलेज चलाते हैं। कुछ समय पहले प्रकाश वीर सिंह ने मुरसान की ब्लॉक रोड स्थित राजा महेंद्र प्रताप कॉलोनी में अपना नया मकान बनाया था। और उसके बाद परिवार के साथ राजा महेंद्र प्रताप कॉलोनी में रहने लगे थे। रविवार की शाम अपने परिवार के साथ में मथुरा वृंदावन दर्शन करने के लिए गए हुए थे। सोमवार की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.