मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- औराई, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के संचालक और शिक्षिका की शादी रचाने का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद दो गुटों में तनाव है। आक्रोशित शिक्षिका के परिजनों ने शुक्रवार की दोपहर स्कूल संचालक के करीबी पुरुषोत्तम कुमार सिंह (52) को अगवा कर लिया। उसे तीन घंटे तक कमरे में बंद कर पिटाई की गई। मामले को लेकर पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने शनिवार को औराई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें 18 अज्ञात को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शिक्षिका के परिजनों ने घर से बुलाकर एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा। शिक्षिका के अपहरण के बारे में पूछताछ करते हुए मारपीट की। पुलिस की दबिश के बाद आरोपितों ने उसे थाने पर लाकर छोड़ दिया। पुरुषोत्तम कुमार सिंह हथौड़ी थाने के भदई के निवासी हैं। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.