हमीरपुर, फरवरी 21 -- मुस्करा, संवाददाता। विकास क्षेत्र के बिहूनी खुर्द गांव में गंगा गिरजा शिक्षण संस्थान की इंटरमीडिएट की एक छात्रा इस वर्ष विद्यालय संचालक की लापरवाही से इंटर बोर्ड परीक्षा से वंचित हो गई है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियो से मामले की शिकायत की है। बिहूनी खुर्द गांव में ''गंगा गिरजा शिक्षण संस्थान'' संचालित है। जिसमें बिना मान्यता के इंटर तक की क्लासें चलाई जाती है। छात्रा रागिनी पुत्री ओमप्रकाश ने बताया कि वह कक्षा 9 से इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। जिसमें हाईस्कूल का फार्म पहाड़ी गढ़ी के एक कालेज से भरवाया गया था। मगर इंटरमीडिएट में पहुंचने पर हीरानंद इंटर कालेज बिवांर से फार्म भरवाये जाने का आश्वासन दिया जाता रहा। यहां तक कि प्रयोगात्मक परीक्षा भी करा दी गई। मगर परीक्षा के दौरान जब प्रवेश पत्र नहीं मिला तब उसे मामले की जानकारी...