पाकुड़, मार्च 7 -- पाकुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश पर आउटरीच कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय इशाकपुर व अन्य गांवों में जागरुकता अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत उपस्थित छात्राओं के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सुविधा के बारे में बताया। पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के टीम द्वारा कहा गया कि अपने कानूनी विवाद अथवा वाद के लिए जैसे कोई गरीब, महिला दिव्यांग एसटी एससी समेत योग्य व्यक्ति को प्राधिकार द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है। किसी भी प्रकार के मुफ्त कानूनी सलाह हेतु नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है। साथ ही समाज के कई कुरीतियों के खिलाफ जागरूक की। साइबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.