पौड़ी, अप्रैल 29 -- बीते शुक्रवार को हुए स्कूल वैन हादसे में एक और मासूम की मौत हो गई है। हादसे के बाद मासूम को ऋषिकेश एम्स में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। जहां मंगलवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। वहीं मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है। मासूम के गांव भिताई मल्ली में शोक का माहौल बना हुआ है। मासौं- दाणाधार- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर 25 अप्रैल को शहर के बीआरएमएस स्कूल से बच्चों को घर ले जा रहा निजी वाहन भिताई व मासौ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बुजुर्ग व एक मासूम को हेली एंबुलेंस की मदद से एम्स भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था। वहीं, मंगलवार सुबह गंभीर रूप से घायल 8 साल के अनमोल ने एम्स में अंतिम सांस ली। एसडीएम पौड़ी दीपकरामचंद्र सेट ने बताया कि गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.