हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- लालकुआं, संवाददाता। बरेली रोड पर बच्चों को लेने जा रही स्कूल वैन तेज मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे खाई में पलट गई। सौभाग्य से वैन में कोई भी बच्चा सवार नहीं होने से दुर्घटना नहीं हुई। चालक भी मामूली रूप से जख्मी हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गोरापड़ाव सुनालपुर के किड्जी प्री स्कूल की वैन बच्चों को लेने स्कूल से जा रही थी। पास में तेज मोड़ पर सामने से आई मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में वैन का अगला टायर गड्ढे में चला गया। जिसके बाद उक्त वैन बेकाबू होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। हादसे में ड्राइवर चंदन पांडे मामूली रूप से जख्मी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.