सहारनपुर, फरवरी 20 -- बच्चों को स्कूल की छुट्टी के बाद छोड़ने जा रहे स्कूल वैन चालक के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव जड़ौदा जट्ट में युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलनेद पर स्कूल स्टाफ ने कोतवाली पहुंच आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। स्टेट हाईवे स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की वैन गांव रणखंडी निवासी सोनू चालक है। शुक्रवार की दोपहर छुट्टी के बाद वह बच्चों को लेकर जब जड़ौदा जट्ट गांव पहुंचा तो रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने वैन को रोक लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि जब सोनू ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सोनू ने बताया कि युवकों ने वैन आने के कारण जाम लगने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की है। बाद में स्कूल स्टाफ के लोगों के साथ सोनू कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर...