शामली, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के गांव मसूरा निवासी एक व्यक्ति ने स्कूल वाहन चालक पर लापरवाही से वाहन चलाकर उसके मासूम बेटे को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। मामले में थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर के अनुसार गांव मसूरा निवासी तासिम पुत्र हाजी हाशिम ने बताया कि उसका बेटा अबुजर एआईपीएस स्कूल मसूरा में यूकेजी का छात्र है। आरोप है कि 29 जनवरी 2026 की दोपहर करीब 1:20 बजे परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकलते समय स्कूल की गाड़ी संख्या HR55R8690 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बच्चे की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे का हाथ व कुल्हा (कूल्हा) टूट गया तथा शरीर पर अन्य गंभीर चोटें आईं।परिजनों के अनुसार घटना के बाद स्कूल प्रबंधन व चालक घायल बच्चे को आयुष्मान अस्पताल झिंझाना ले गए, जहां से च...