गोपालगंज, फरवरी 9 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ पर सोमवार की सुबह स्कूली वैन व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और गुस्साए लोगों ने स्कूली वैन पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान वैन में सवार स्कूली बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे भयभीत हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की पहल पर मामला शांत कराया गया। घटना की सूचना डायल 112 की टीम और नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। शादी समारोह में जा रहे दो भाई सड़क दुर्घटना में जख्मी, एक की हालत गंभीर मांझागढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.