कुशीनगर, दिसम्बर 26 -- कुशीनगर। लक्ष्मीगंज बाजार के समीप स्कूल वाहर से उतर कर सड़क पार कर रहे एक मासूम छात्र को एक कार ने शुक्रवार को रौंद दिया। इससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर मासूम छात्र की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ठोकर मारने के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाला छपरा के चिखुरी टोला निवासी योगेंद्र कुमार का इकलौता बेटा अंश कुमार उम्र 6 वर्ष लक्ष्मीगंज जाने वाले गेट के समीप संचालित मॉडर्न एजुकेशन एकेडमी चंदरपुर गोबरही में यूकेजी का छात्र था। मां लक्ष्मी देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.