अलीगढ़, जनवरी 17 -- अलीगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 16वें दिन शुक्रवार को जिले में स्कूली वाहनों की सघन जांच का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 79 वाहनों के चलान काटे गए। यात्री व मालकर अधिकारी डॉ० ज्योति मिश्रा द्वारा रेडियेन्ट स्टार इंग्लिश स्कूल के 21 स्कूली वाहनों की जांच की गई। जिसमें 19 वाहन मानकों के अनुरूप पाए गए। जांच के दौरान एक वाहन में बस के अंदर का लॉक खराब पाया गया। एक अन्य वाहन में परिचालक सीट की सीटबेल्ट टूटी हुई मिली। जिन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए गए। स्कूल में उपस्थित अध्यापकों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन प्रार्थना सभा के दौरान सड़क सुरक्षा श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.