वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। स्कूल वाहनों की फिटनेस और मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए मंगलवार को परिवहन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने मानकों के उल्लंघन पर दो वाहनों को सीज कर दिया, जबकि 24 का चालान किया गया। एआरटीओ ने विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन संचालकों से अपील किया कि वाहनों की खिड़कियों पर ग्रिल बार, अग्निशमन/फायर रिटार्डेंट उपकरण, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट-एड बॉक्स सहित सभी अनिवार्य उपकरण तथा फिटिंग्स का प्रबंध करें। चालकों का पुलिस सत्यापन भी पूरा हो। सभी वाहनों के पास वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...