रांची, अगस्त 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मंगलवार को झारखंड के सरकारी और निजी स्कूल बंद रहे। वहीं, पूरे झारखंड में सरकारी कार्यालय भी बंद रहे। सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका दिया गया। बता दें कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन हो गया था। इसके बाद मंत्रिमंडल सचिवालय ने तीन दिन राजकीय शोक और दो दिन तक सभी सरकारी कार्यालय बंद करने का आदेश जारी किया था। इधर, झारखंड सचिवालय सेवा संघ दिशोम गुरु के निधन पर बुधवार को शोकसभा आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन में होगा। संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार ने इसकी जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...