भागलपुर, दिसम्बर 17 -- प्रखंड के मध्य विद्यालय टड़वा में अदाणी फाउंडेशन की ओर से शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के 350 विद्यार्थियों को स्कूल बैग और नोटबुक वितरित किए गए। उक्त वितरण मुख्य अतिथि विधायक मुरारी पासवान, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, सीओ चंद्रशेखर कुमार, बीईओ बालदेव ठाकुर, प्रधानाध्यापक विजय कुमार भारती, मुखिया गुणसागर रजक आदि ने किया। साथ ही बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय में आरओ वाटर कूलर भी लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...