मथुरा, जनवरी 1 -- नववर्ष पर रतनलाल स्कूल परिसर में भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात् शिक्षिकाओं द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिनमें हरे राम-हरे कृष्ण जैसे मधुर संकीर्तन ने सभी को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। शिक्षिकाओं के द्वारा ताल, मंजीरा और हारमोनियम के साथ मनोहारी प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्या ने नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और भारतीय संस्कृति के प्रति श्रद्धा का विकास होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...