शाहजहांपुर, दिसम्बर 30 -- शाहजहांपुर । कुछ दिन पहले स्कूल में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय स्कूल के शिक्षकों ने मामले को शांत करा दिया था। लेकिन छुट्टी के बाद कुछ छात्रों ने युवक को घेरकर खूब पीटा। इस घटना का वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ तो पुलिस सक्रिय हुई और मुकदमा लिखा गया। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के इटौरा बंजर गांव के एक स्कूल में सीट पर बैठने को लेकर छात्रों में विवाद हो गया। उस समय तो स्कूल के शिक्षकों द्वारा मामले को शांत करा दिया था। लेकिन छुट्टी के बाद छात्रों ने युवक को घेरकर खूब पीटा। इस घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद छात्र की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...