अलीगढ़, नवम्बर 5 -- स्कूल में शौचालय पड़े टूटे, पीने को भी पानी नहीं छर्रा क्षेत्र की ग्राम पंचायत परौरा व पिपलोई प्राथमिक विद्यालय का सूरत-ए-हाल, स्कूल बंद होने के बाद ग्रामीण करते हैं तोड़फोड़ n स्मार्ट क्लासेज से लेकर मॉडल स्कूल बनाए जाने के किए दावे n शिक्षा राज्यमंत्री के नजदीकी गांवों के स्कूल ही पड़े हैं बदहाल अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के गृह जनपद में अधिकारियों द्वारा बेशक स्मार्ट क्लासेज से लेकर मॉडल स्कूल बनाए जाने के दावे किए जाते हो लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसो दूर है। जिस अतरौली विधानसभा क्षेत्र से शिक्षा राज्यमंत्री आते हैं, उसके नजदीक के ही ब्लॉकों में स्थित प्राथमिक विद्यालय बदहाल स्थिति में है। हाल यह है कि बालक-बालिका शौचालय टूटे पड़े हैं, पीने को भी पानी उपलब्ध नहीं है। मंगलवार को ...