बोकारो, फरवरी 3 -- स्कूल में शौचालय नहीं, पीरियड्स में आना बंद, हर महीने चार-पांच दिन की छूटती है पढ़ाई जिले के 12 सरकारी प्राइमरी स्कूलों में एक भी शैचालय नहीं रहने के कारण स्कूल में पढ़ाई कर रही छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सरकारी स्कूल में शैचालय के अभाव में पीरियड्स होने के कारण स्कूल आना बंद कर देती हैं। जिसके कारण वैसे छात्राओं को हर महीने चार से 5 दिन तक स्कूल नहीं आने के कारण पढ़ाई भी छूटती है। इस चार से 5 दिन की छात्राओं की पढ़ाई छूटने पर उसके पठन पाठन पर भी असर पड़ने लगा है। जहां छात्र-छात्राओं के लिए एक ही शौचालय, वह भी इतने गंदे कि इंफेक्शन का डर जिले के विभिन्न सरकारी प्राइमरी स्कूलों में जगह की कमी के कारण छात्र-छात्राओं के लिए एक ही शैचालय बन पाया है। जिसके कारण इन सरकारी प्राइमरी स्कूलों में छोटे...