लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सीबीएसई में मातृ-पितृ पूजन व महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मंजू जायसवाल, विशिष्ट अतिथि सूरज जायसवाल रहे। विद्यालय के कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल, प्रबंधक रवि भूषण साहनी ने इस आयोजन की सराहना की। छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं छात्रों ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किए। आचार्य कुलदीप शुक्ल ने महाशिवरात्रि व मातृ-पितृ पूजन की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला। भगवान शिव की आरती व मातृ-पितृ आरती की गई। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.