भदोही, सितम्बर 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। औराई ब्लॉक में ककराहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोर रेन वाटर हार्वेस्टर का जाल उखाड़ ले गए। उन्होंने कमरे की कुंडी उखाड़ दी जबकि दूसरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया। प्रधानाध्यापक कक्ष में मृत मछलियां पाई गईं। अराजक तत्वों ने मवेशियों को कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर प्रधानाध्यापिका पुष्पा अग्रवाल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार विद्यालय में चोरी-तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। विद्यालय की सुरक्षा की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.