बस्ती, दिसम्बर 11 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने थानाक्षेत्र के एक विद्यालय के हैंडपंप पर बैठकर विपक्षी शराब पी रहे थे। वादी ने मना किया तो विपक्षियों ने गाली देते हुए मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। वादी के गूगल पे नंबर से रुपया ट्रांसफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने वीरेन्द्र कुमार निवासी पगार थाना कप्तानगंज की तहरीर पर रियाज अली, समीम अली निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज और दो अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, मारपीट करने व रुपया छीनने का मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...