पिथौरागढ़, मई 27 -- बेरीनाग। क्षेत्र के लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल में वीर गाथा 4.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ प्रधानाचार्य गोविन्द उपाध्याय ने किया। इस दौरान कक्षा 8 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानाचार्य उपाध्याय ने बताया कि वीर गाथा परियोजना का उद्देश्य वीरता पुरस्कार विजेताओं की बहादुरी के कारनामों और उनके जीवन गाथाओं का विवरण छात्र-छात्राओं के बीच प्रसारित करना है। ताकि उनमें देशभक्ति की भावना बढ़े और उनमें नागरिकता चेतना का मूल्य का विकास हो सके। कार्यक्रम में वीर चक्र से सम्मानित सुबेदार गंगा सिंह,सुबेदार पुष्कर सिंह,नायक दान सिंह,हरीश सिंह,नेत्र सिंह,बलवंत सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...