रांची, दिसम्बर 16 -- राची। जेवीएम श्यामली के एनएसएस यूनिट ने 84 वंचित बच्चों को खेल निदेशक शेखर जमुवार की मौजूदगी में स्कूल बैग मंगलवार को बांटा। शेखर ने कहा, इस पहल से बच्चों में नैतिक विकास होगा। स्कूल के प्राचार्य समरजीत जाना ने एनएसएस वॉलिंटियर्स को स्कूल के बाद भी एनएसएस के माध्यम से समाज में सेवा करते रहने को कहा। मौके पर राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ बृजेश कुमार, शशांक सिन्हा, उप प्राचार्य बीएन झा, अनुपम श्रीवास्तव, सुष्मिता मिश्रा, सुषमा पांडे मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.