उन्नाव, नवम्बर 1 -- उन्नाव, संवाददाता। पुरवा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ऊंचगांव सानी की सहायक अध्यापिका की शनिवार को तीन रसोइयों से मारपीट हो गई। हाथापाई के दौरान शिक्षिका ने एक रसोइया को बाल पकड़कर गिरा दिया। हालांकि रसोइया ने भी शिक्षिका के बाल पकड़ लिए। पीछे एक रसोइया डंडा लेकर खड़ी हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडियो में वायरल होने पर बीईओ की जांच के बाद बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। उस पर स्टाफ से भी अभद्रता के आरोप लगे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले की जांच करने पहुंचे बीईओ सुरेश सिंह ने बताया कि मिड-डे मील को लेकर सहायक अध्यापिका प्रियंका श्रीवास्तव की रसोइया प्रज्ञा से बहस हो गई। इसी दौरान दो अन्य रसोइया मंजू और लक्ष्मी भी पहुंच गईं। बहस इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.