गढ़वा, फरवरी 14 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रमुख चंद्रावती देवी ने शुक्रवार को मध्य विद्यालय परती कुशवानी का निरीक्षण किया। प्रमुख ने विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की जांच की। जांच में पाया गया कि मध्याह्न भोजन में प्रतिदिन दाल-भात और आलू की सब्जी दी जा रही है। सप्ताह में एक-दो दिन अंडा दिया जाता है। उन्होंने प्रभारी सहायक अध्यापक को मेन्यू के अनुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन देने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चों के अनुपात में कम चावल बनाए जाने के कारण बच्चों का भोजन कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही विद्यालय मरम्मत और बागवानी के लिए प्राप्त राशि के कार्य स्थल पर नहीं दिखने के बाद राशि का पूर्ण लेखा-जोखा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बताया गया कि प्राचार्य के आने पर ही हिसाब प्रस्तुत किया जाएगा। प्रमुख ने 15 दिनों के भीतर पूर्ण...