पीलीभीत, फरवरी 11 -- पीलीभीत। गोस्वामीज़ मॉम्स प्राइड स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। नन्हे-मुन्ने छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल की अध्यक्ष सोनिया गोस्वामी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है। प्रतियोगिता के कक्षा प्ले ग्रुप में पिक एंड ड्रॉप द बॉल रेस में अवियांश मिश्रा प्रथम, अनिका शर्मा द्वतीय, ओजस तृतीय रहे। बैलेंस रेस में आद्विक, फ्रॉग रेस में नीलेश मौर्य, अरेंज द बॉल रेस में ओजस प्रथम रहे। कक्षा किंडर गार्डन की सैक रेस में रिचा सिंह प्रथम रही। कक्षा नर्सरी के खेलो की रिंग रेस में प्रथम स्थान पर अनाया रही। फ्रॉग रेस के विजेता अतिक्ष पाल रहे। विजेताओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.