हजारीबाग, फरवरी 23 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के देवचंदा मोड़ पर स्थित श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यअतिथि झारखंड पुलिस एकेडमी पदमा के समादेष्टा अविनाश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रेरणास्रोत स्व दशरथ सिंह की तस्वीर पर सामुहिक रूप से माल्यार्पण किया गया। समारोह में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। बच्चों ने रामायण के प्रसंग सीताहरण का मंचन किया और राम, रावण एवं अन्य पात्रों की भूमिका निभाई। समादेष्टा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ एआई, रोबोटिक्स, लॉ एवं बिजनेस स्टडीज जैसे विषयों की शिक्षा देकर श्रीदास स्कूल बच्चों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है, जो सराहनीय है। फोटो बरही पी 4: श्रीदास स्कूल के स्थापना दिवस पर समारोह का शुभारंभ करते मुख्यअत...