आरा, फरवरी 3 -- आरा,हिप्र.। शहर के अबरपुल के समीप स्थित यशोदा कन्या मध्य विद्यालय में दिशा एक प्रयास संस्था की ओर से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता के लिए स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बाल विवाह पर वाद-विवाद व पोस्ट कार्ड लेखन प्रतियोगिता कराया गया। एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत स्कूल में बाल विवाह के दुष्परिणामों व उसके कानूनी प्रावधानों और बाल विवाह रोकथाम के उपायों पर आधारित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां व प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ ग्रहण कराया गया। मौके पर हेडमास्टर डॉ प्रवीण प्रियदर्शी, शिक्षक अनिल कुमार, शिक्षिका प्रेमलता कुमारी व दिशा संस्था से संजीत कुमार सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.