रायबरेली, अप्रैल 24 -- हरचंदपुर। क्षेत्र के जीएसटी ग्लोबल स्कूल प्यारेपुर में पृथ्वी दिवस (वर्ल्ड अर्थ डे) धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने अपने हाथों से पर्यावरण संबंधी चित्र, कलाकृतियां बनाई। प्रबंधक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को बढ़ते पर्यावरण के खतरे के प्रति जागरूक करते हुए कहा पेड़ पौधे मानव जीवन की अमूल्य निधि हैं। उप प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...