चक्रधरपुर, अगस्त 1 -- मनोहरपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार उच्च न्यायालय रांची झारखंड के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वधान में गुरुवार को मनोहरपुर पीएलवी टीम के द्वारा आरटीसी पब्लिक स्कूल ऊंधन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं डालसा के नि:शुल्क सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, डायन प्रथा, पोस्टर केयर, स्पॉन्सरशिप योजना एवं विभिन्न कानूनी जानकारी प्रदान की गई। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं पीएलवी अशोक कुमार महतो, सुनील कुमार लुगुन, जेरार्ड हेंब्रम, अनिल कुमार महतो उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...