पलामू, नवम्बर 28 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड के खड़गपुर गांव स्थित हाईस्कूल में शुक्रवार को सीआरपी अजित मिश्रा ने संकुल क्षेत्र के हेडमास्टरों के साथ बैठक कर प्रयास कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों के साथ नियमित बैठक करें, प्रभातफेरी निकाले ताकि बच्चों की उपस्थिति सभी स्कूलों में बेहतर हो सके। स्कूल में नियमित रूप से एमडीएम भोजन का संचालन सही ढंग से हो, स्कूल परिसर में सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ करने सहित कई निर्देश दिया गया है। रेल प्रोजेक्ट का संचालन भी सही ढंग से सही स्कूल करने का काम करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...