लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- रमियाबेहड़। बेसिक के सरकारी स्कूल उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों द्वारा झाड़ू लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। इससे ग्रामीणों में भी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजा जाता है न कि सफाई करने के लिए। मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद ने बताया कि आज कुछ भी नही बता सकते कल बतायेंगे। मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.