सियोल, अगस्त 27 -- साउथ कोरिया ने बुधवार को एक अहम बिल पास कर पूरे देश के स्कूल क्लासरूम में मोबाइल फोन और दूसरे डिजिटल डिवाइस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश में युवाओं पर सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पारित किए गए बिल के मुताबिक इस बैन को अगले साल मार्च से लागू किया जाएगा। बुधवार को संसद में पास हुए इस बिल को दोनों पार्टियों ने मिलकर सपोर्ट किया। विपक्षी पीपल पावर पार्टी के सांसद और बिल के स्पॉन्सर चो जंग-हुन ने कहा, "हमारे युवाओं की सोशल मीडिया एडिक्शन अब बहुत गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी है। हमारे बच्चों की आंखें हर सुबह लाल रहती हैं क्योंकि वे रात में 2-3 बजे तक इंस्टाग्राम पर रहते हैं।" गौरतलब है कि साउथ कोरिया दुनिया का सबसे ज्यादा डिजिटल फॉरवर्ड देश हैं जहां सबसे ज्यादा लोग डिजिटल माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.