बदायूं, फरवरी 24 -- क्षेत्र के गांव नगला डल्लू के बीडीईपी स्कूल में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। प्रबंधत कीर्ति बाबू ने कहा कि शिक्षा लोगों को हमेशा जीवन में आगे बढ़ाने का काम करती है। इसलिए लोगों को चाहिए वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा अवश्य दिलाए। इस मौके पर वर्षा शाक्य, मोरपाल शाक्य, राजू शाक्य, प्रभात भटनागर, हरिओम, अनिल चौहान, शोभित, निशात बी, समरा, नौशीन, अलीशा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.