गोंडा, फरवरी 20 -- वजीरगंज। क्षेत्र के जमुनहा मझरेती में शुक्रवार को पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम चौपाल में अधिकारियों ने जनता से संवाद किया। प्राथमिक विद्यालय मझरेती प्रधानाध्यापक नंदकुमार मिश्र ने पेयजल की समस्या के समाधान की मांग की। प्रधान सरवर अली, अवधेश सिंह, स्वाति शुक्ल, आंगनवाड़ी की रिंकू सिंह मंजू सहित तमाम लोग मौजूद रहे। एडीओ पंचायत सतीश चंद तिवारी ने बताया कि ग्रामपंचायत के सभी राशनकार्ड धारकों को समूह में जुड़ने की अपील की। एडीओ समाज कल्याण अंजनी सिंह ने कहा कि विधवा, वृद्धा पेंशन के पात्र ऑनलाइन आवेदन कर दें। सचिव मनोज कुमार ने एआईआर मैपिंग के लिए परिवार रजिस्टर नकल की उपयोगिता बताते हुए छूटे सदस्यों को दर्ज कराने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...