हाजीपुर, फरवरी 7 -- पीएम परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख छात्र-छात्राओं को मिली नई सीख,परीक्षा में विचलित नहीं का पीएम ने दिए टिप्स महुआ,एक संवाददाता। प्रधानमंत्री परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण शुक्रवार को यहां संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर में दिखाया गया। जिसमें छात्र-छात्राएं और शिक्षक शिक्षिकाएं बैठकर प्रसारण को देखा। यहां पर छात्र-छात्राओं को परीक्षा में आने वाली कठिनाइयों और उसके निराकरण की जानकारी दी गई। जिसे देख वे अभिभूत हुए। प्रभारी प्रधानाचार्य अजीत कुमार और नोडल शिक्षक मुकीम अख्तर के निर्देशन में यहां पीएम परीक्षा पर चर्चा लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। यहां पर कार्यक्रम देख छात्र-छात्राएं काफी खुश थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कभी भी विचलित नहीं होनी चाहिए। शांति व्यवस्था के बीच परीक्षा देनी चाहिए। प्रधा...